आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आकाश में है पाताल भी

                
                                                         
                            सब सामान ट्रक में लदने के बाद
                                                                 
                            
जब खाली घर को मुड़कर देखा
तो पिछले बीते सात साल
आँखों के आगे तैरने लगे।
पीछे से बाबा ने कंधे पर हाथ रखा,
बोले- कुछ रह गया क्या?
मैंने कहा, मन भारी है
जैसे यहाँ मेरा एक अंश छूटा जाता है।
बाबा हंसे, उन्हें सब पता है।
बोले, यहाँ तो कई अंश हैं-
मकान बनाकर उस मज़दूर ने भी
एक बार पीछे मुड़कर देखा होगा,
पिछले किराएदार ने भी,
चिड़िया, कबूतरों ने भी उड़ान से पहले
शायद पीछे मुड़कर देखा होगा।
इन सबके थोड़े से बिखरे टुकड़े
यहाँ रहकर तुमने उठा लिए,
अब कुछ अपने यहाँ छोड़ चलो।
निरंतरता के क्रम में
हम सब एक दूसरे के पूरक हैं,
कोई यहाँ पर शुद्ध नहीं,
सब मिश्रित और यूँ ही पाक हैं
बस कभी जानते नहीं, कभी मानते नहीं।
बीते लम्हे, बीते किस्से,
किरदार कुछ उन किस्सों के
मुझमें हैं, तुममें हैं
और तुम मैं कुछ उन किरदारों में।
भविष्य में है थोड़ा भूतकाल
जैसे आकाश में है पाताल भी।
तो कुछ लम्हे, किस्से उठा चलो
कुछ छोड़ चलो संसार में।
कि एक दूजे में जीते चलें
रंग, जात, धर्म शुद्धता के
मिथ्या दायरों को
छोड़ के अब पीछे चलें।

--विनीता शर्मा


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर