आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुंदर पावस के दिन

                
                                                         
                            सुंदर पावस के दिन आये
                                                                 
                            
उमड़ घुमड कर पर्वत जैसे
नभ में बादल छाए,
सुंदर पावस के दिन आये।
रिम झिम बूँदे छनती पत्तों से
पक्षी पंख रहे फरकाए
मुदित कृषक खेतो में दिखते
बच्चे छप छप करें नहाए।
भीग रहे हैं पथिक राह में
हरियाली हर ओर दिखाए
पपिहा तृप्त कूंजती केकी
मोर दिखे पंख फैलाए।।
धरती स्मित करती है
सुंदर पावस के दिन आये।
इंद्र धनुष रंगीन दिख रहा,
दृश्य बच्चों के मन भाए।।
सुंदर पावस के दिन आये।
गली गली में नदी बह रही
बच्चे कागज की नाव चलाए,

-विन्ध्य प्रकाश मिश्र 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
57 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर