आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इसरो वालों बहुत बधाई

                
                                                         
                            भारत में खुशहाली छाई
                                                                 
                            
इसरो वालों बहुत बधाई

पूरे भारत का अभिमान
आज बना है चंद्रयान
बाधा बनी नहीं ऊंचाई
इसरो वालों बहुत बधाई

चांद पर ऐसे दिया है दस्तक
ऊंचा हुआ है सबका मस्तक
जग को अपनी शक्ति दिखाई
इसरो वालों बहुत बधाई

पर्व सा है माहौल हुआ
है गर्व का का ये माहौल हुआ
झंडे फहरे बंटी मिठाई
इसरो वालों बहुत बधाई

बड़ी ये जिम्मेदारी है
पूरा भारत आभारी है
जिम्मेदारी खूब निभाई
इसरो वालों बहुत बधाई

गर्वित स्वर्ग से हुए कलाम
कृतज्ञ राष्ट्र का तुम्हें सलाम
गूंजी जन्नत में शहनाई
इसरो वालों बहुत बधाई

पूरी सबकी कर दी आस
शब्द नहीं है किसी के पास
कि किन शब्दों में करें बडा़ई
इसरो वालों बहुत बधाई

फिर सिद्ध हुआ है वही नाता
है विश्व गुरु भारत माता
महिमा पूरे जग ने गाई
इसरो वालों बहुत बधाई

-विक्रम कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर