आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लब ख़ामोश होंगे, आँखें सब कह जाएँगी

                
                                                         
                            तारों से भरी रात होगी; जज़्बातों से भरी क़ायनात होगी;
                                                                 
                            

बड़ा दिलकश नज़ारा होगा जानम,
जब तेरी मेरी हसीन मुलाक़ात होगी।

लब ख़ामोश होंगे, आँखें सब कह जाएँगी,
इश्क़ की फिर कोई नई शुरुआत होगी।

तेरे पहलू में गुज़र जाएँ जो कुछ पल,
उन पलों की भी अपनी एक कायनात होगी।

न चाँद की ज़रूरत, न सितारों की तमन्ना,
तू सामने होगी तो हर शय ख़ूबसूरत रात होगी।

बस इतना सा ख़्वाब है इस दिल का,
तू मेरी होगी और मोहब्बत मेरे साथ होगी।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर