ग़ज़ल
तूने गिरा दिए मेरे जांबाज़ कबूतर।
अबकी उतार देंगे गिरहबाज़ कबूतर।
ख़त किसी और का पहुंचा दिया कहीं।
हमने भगा दिए हैं दगाबाज़ कबूतर।
खायेगा दाना मेरा रहेगा तू मेरे घर।
था मुझको बहुत तेरी क़सम नाज़ कबूतर।
दुनियां के ताम झाम से फुरसत मिलेगी जब।
देखेंगे एक दिन तेरी परवाज़ कबूतर।
जाकर किसी सैय्याद के तुम कान में कहो।
होंगे ज़रूर एक दिन ये बाज़ कबूतर।
-विकास कालाआमी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X