भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को हार्दिक बधाई,
आज 23-8-23को चंद्रमा पर विजय पताका फहराई।
शिक्षा, संस्कृति,ललित कला का जग में डंका बजाया,
चांद पर चंद्रयान तृतीय पदार्पण नया सवेरा लाया।
आज गर्व से हम भारतीयों का उन्नत ऊंचा माथा है ,
चंदामामा से भी अब हमने जोड़ी एक अनोखी गाथा है।
चंदामामा सेअब दूर का नहीं निकटतम संबंध बनाया है ,
चांद की धरती पर इसरो ने राष्ट्र ध्वज को फहराया है।
भारतीयअंतरिक्षअनुसंधान संगठन ने इतिहास रचा,
चंद्रयान के सफल पदार्पण ने गोरव का इतिहास रचा।
इसरो के महान वैज्ञानिकों का हम यशो गान करें,
उनका उत्साह वर्धन करने हेतु हृदय से सम्मान करें।
-बीपी सिंह यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X