बीते हुए पलों में कहीं हूँ, मुझे याद कीजिए,
कभी मिला था आपसे, वह पल याद कीजिए।
अनजाने रास्तों में कभी साथ चले थे हम,
उन रास्तों की कोई बात याद कीजिए।
वक़्त की धूल में रिश्ते कहीं खो गए,
कुछ अपने पास रहकर भी दूर हो गए।
मैं आज भी उन पलों को याद किए बैठा हूँ,
आप भी कभी उन दिनों को याद कीजिए
-विजय बिंदास राजा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X