आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर इक हारा हुआ इंसान लाचार नहीं होता।

                
                                                         
                            ज़रा दिल से समझिए
                                                                 
                            

मोहब्बत में दिया जाता है, कारोबार नहीं होता,
जहाँ हर बात गिननी हो, वहाँ फिर प्यार नहीं होता।

किसी की बात सुनकर ही कोई फ़ैसला करना,
हर इक चुप रहने वाला भी गुनहगार नहीं होता।

बुरे वक़्तों में जो चुपचाप तेरे पास बैठा था,
तेरी ख़ुशी में उसका भी कोई अधिकार नहीं होता?

किसी को नीचा करके तुम भले ऊँचे दिखाई दो,
मगर ऐसी फ़तह पर ख़ुद को भी एतबार नहीं होता।

ख़ता मेरी बताओ, मैं उसे ख़ुद ही सुधारूँगा,
किसी इक भूल से तय सारा किरदार नहीं होता।

उसे भी थाम लेना, जो सहारा सबको देता है,
हर इक दुख झेलने को आदमी तैयार नहीं होता।

कभी बिन काम भी मिलने चले आना मेरे घर,
हर इक खुला हुआ दरवाज़ा तो दरबार नहीं होता।

वो अपनी बात कहने में ज़रा-सा वक़्त लेता है,
हर इक झिझक के पीछे भी कोई इनकार नहीं होता।

किसी की दी हुई रोटी में उसकी उम्र शामिल है,
जो तुमको मुफ़्त मिलता है, वो बस उपहार नहीं होता।

बुज़ुर्गों की भी राय अपने फ़ैसलों में रखना,
तजुर्बा उम्र ढलने पर कभी बेकार नहीं होता।

किसी की जीत में उसकी पुरानी हार मत गिनना,
हर इक महफ़िल में ज़ख़्मों का भी इज़हार नहीं होता।

तेरे हँसते ही कितने लोग तेरे साथ हँसते हैं,
मगर हर साथ हँसने वाला मददगार नहीं होता।

मैं अपनी बात कह दूँगा, तुम्हारी बात भी सुन लूँ,
हमारा रिश्ता इतनी बात से तार-तार नहीं होता।

उसे भी साथ ले चलना, जो पीछे रह गया तुमसे,
हर इक हारा हुआ इंसान लाचार नहीं होता।

-संतोष कुमार शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
20 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर