आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उपनिषदों ने जगाई अपने अंतर में झाँकने की चाह।

                
                                                         
                            वचन निभाने राम चले, सिंहासन पर धूल पड़ी,
                                                                 
                            
सीता वनपथ पर संग चलीं, जब विपदा आन पड़ी।
भरत खड़ाऊँ शीश धरकर चित्रकूट से लौट चले,
त्याग के आगे राजमुकुट की आभा फीकी पड़ी।

सेवा की धुन में हनुमान पर्वत उठा लाए,
मूर्छित लक्ष्मण ने फिर अपने नयन उठाए।
बल का अर्थ उसी क्षण जग ने पहचाना,
जब भाई को देख राम के नयन भर आए।

सत्य बचाकर हरिश्चंद्र ने खोया राजसिंहासन,
कर्ण ने कवच-कुंडल देकर धन्य किया अपना जीवन।
अनसूया की गोद मिली जब तीनों देवों को,
ममता के आगे शिशु बनकर मुसकाया त्रिभुवन।

अग्नि घिरी, प्रह्लाद के अधरों पर हरिगान रहा,
द्रोण ने पूछा, अर्जुन का लक्ष्य पर ध्यान रहा।
शिवाजी का स्वर सह्याद्रि की घाटी में गूँजा,
हर कुटिया का स्वप्न स्वराज्य, हर माथे का मान रहा।

हिमगिरि से उतरा गंगा का निर्मल, अविरल प्रवाह,
भारत की माटी में मिलती पगडंडी से राह।
वेदों के स्वर साथ उठे, सब मिलकर चलें,
उपनिषदों ने जगाई अपने अंतर में झाँकने की चाह।

गीता से अर्जुन ने पाया कर्मयोग का सार,
दादी ने भी कथा-पुराणों से बाँटा संस्कार।
भूखा पथिक दिखा तो बालक अपनी थाली ले आया,
उसकी नन्ही हथेली में था स्वयं सनातन साकार।
— संतोष कुमार शर्मा ‘विश्वम्
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
35 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर