आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ की पुकार

                
                                                         
                            जगत भी है पुकारता
                                                                 
                            
भगत के जैसे लाल को ।
सुभाष जैसी बुद्धि
और खून के उबाल को ।
बिसमिल के जैसे त्याग को
और लाजपत सी ढाल को ।
मिट सके ना जो कभी
ऐसे ही इंक़लाब को
जो धर्म के ख़िलाफ़ हो
स्वीकार ना उस बात को
शीश ना ये झुकने पाए
चाहे उतार दो खाल को ।
कंधों के लेके चल रहा
जो ज़िंदगी के भार को
हो जागरूक जो चेतना
तो भार भी उतार दो ।
सिसक सिसक सिसक रहा
युवा क्यों है तड़प रहा
लहू रगो में चीखता
सिंह सी दहाड़ हो ।
जब भी बुरे हाल हो
जीवन का सवाल हो
हाथ में मशाल लेके
मिटा दो अंधकार को
वीर माँ के लाड़लो
सुनलो इस पुकार को ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर