झुकता ज़रूर है मगर, कभी हार मानता नहीं,
तूफ़ानों से डर जाए, यह ऐसा शरासन नहीं।
ख़ामोशी इसकी गहराई है, प्रत्यंचा इसकी ज़ुबान है,
योद्धा के कंधे पर सजता, यह वीरों की शान है।
नफ़रत के तीरों को यह, कभी पनाह देता नहीं,
धर्म की राह से भटके, यह ऐसा फ़साना नहीं।
खिंचता है जब भी डोर से, तो अंबर भी थर्राता है,
सत्य के हर एक लक्ष्य को, यह पल में भेद जाता है।
अर्जुन की गांडीव बना, श्रीराम का यह मान है,
इतिहास के हर पन्ने पर, इसकी अलग पहचान है।
वफ़ादारी की मिसाल है, और सब्र का यह पैमाना है,
हर दौर के वीरों ने बस, इसका ही लोहा माना है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X