खुश है वो मुझसे दूर होकर भी,
मेरा ये दिल उधार लेकर भी।
वक़्त ऐसा भी होगा सोचा न था,
ज़ख़्म गहरे हैं और ठोकर भी।
साथ मिल कर सजाए थे जो ख़्वाब,
तोड़ डाले वो वादे खोकर भी।
चलो अच्छा है, वो तो ख़ुश है अब,
मेरे टूटे से दिल को ढोकर भी।
अच्छा खासा सफ़र ये चल रहा था ,
दाग़ छूटे न ‘दक्ष’ धोकर भी।
-उपेंद्र बंछोर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X