खुशी के ख्याल में बोतल खोल दी।
तीन पेग होते होते जुबान खोल दी।।
पुरानी बाते खोद खोद कर निकाली।
उनमें कुछ एक ने मेरी पोल खोल दी।।
साथ देते हुए लोग भी हँसने लगे जब।
बदकिस्मती ने सब की आँखें खोल दी।।
आज की शाम याद रहेगी सदा 'उपदेश'।
शराब के बहाने बनी इज़्ज़त खोल दी।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X