सफ़र में थे सफ़र में हैं सफ़र में ही रहेंगे,
तुम खुश रहो सदा पल पल यही फ़रियाद करते रहेंगे |
तुम्हारे आने से रुका था जिंदगी का कारवां कुछ पल के लिए,
हमने सब कुछ अपना सौंपने का सोचा था तुम्हारे लिए,
दिल के अरमान हमने सब सजाए थे तुम्हारे लिए,
पर तुम्हारा हाल देखा तो जाना तुम भी हमारी तरह सफ़र में हो,
हमारी याद दिल में लिए चले जा रहे हो,
सारे अरमान दफ़न किए जा रहे हो,
सोचा है अब हम भी तुम्हारे ही साथ चलेंगे,
जिंदगी में जो भी हो दुख सुख सब मिलकर सहेंगे,
सारा भार मिलकर बांट लेंगे,
पर रुकना नहीं है चलते रहेंगे सफ़र पर ही रहेंगे।
- तरूण कुमार भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X