पथराई सी, भरमाई सी,
इधर-उधर ताकती रहती।
आहट तनिक जिधर भी होती,
यह भी उधर भागती रहती।
घड़ी-घड़ी याद में तेरी,
ये आँखें रात जागती रहतीं।
सब कुछ बदला तुमसे जुड़कर,
हाल-चाल, सपने अपने अब,
सब बदलेगा तुमसे मिलकर,
कुछ तो है जो हमसे सब करवाता है।
प्यार में तेरे हमें खींचकर,
सारे वादे याद दिलाता है।
मन तो यूँ ही बदनाम हुआ,
किसी और का ये काम हुआ।
देखा तो कुछ हल न निकला,
दिल ही हमारा कुछ कम न निकला।
सारे साज़ यही मिलाता है,
सबको ये ही भरमाता है।
- तरूण कुमार भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X