आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवन एक मंज़र है

                
                                                         
                            ये जीवन है,,,
                                                                 
                            

जीवन एक मंज़र है
कभी तन से सुंदर
तो कभी मन से
मंदर।
कर्मों की बहती
बयार,
बतलाती जतलाती
कभी तन का
प्यार,
तो कभी मन का व्यवहार।
जीवन के सोपानों में
मनमीत मिले
कभी स्वप्न में
तो कभी जतन में।
कभी तरुणाई
कभी अरुणाई
आती जाती
ज्यों चेहरे और मन
की लुनाई।
धूप छांव का खेल
है जीवन,
कभी लगे उपवन
तो कभी लगे तपोवन ।

जीवन है तो
मनभावन का सावन है
नहीं तो बस मिट्टी को संजोने
ओ सहेजने का बहाना है ।-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर