आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जैसे उठी हो, करने की दीदार चाँद का।

                
                                                         
                            तू ख़्वाब है,,,
                                                                 
                            

तू ख़्वाब है
एक चाहत का।

तू मयार है
दिलकश ए रक्स का।

तू अक्स है
जोश ए जवानी का।

तू चश्म है ,
तू बज़्म है,
तू दयार है,
लुनाई ओ कमसिन
सी चाहतों का।

तू दिल है
तू जाँ है
नहीं ,नहीं,,,
तू रग़ ए जाँ है
एक कारवां है
मासूम सी
ज़िंदगानी का।

तेरे होठों की
इक जुंबिश से
खिल उठते है
इश्क़ के गुलाब
गोया के बज उठा हों,
उफ़्फ़ ये रबाब शोखियों का।

ज़हन में तितलियाँ
सी उड़ती,
दिल के समंदर की
लहर करती परवाज़
जैसे उठी हो,
करने की दीदार चाँद का।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर