आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरा प्यारा भारत देश

                
                                                         
                            देश हमारे का क्या है नाम?
                                                                 
                            
प्यारा भारत देश महान!
कैसा है इस देश का झंडा?
तीन रंगों से रंगा तिरंगा।
कैसी है इस देश की बोली?
भाषाओं की सजी रंगोली।
कैसी है इसकी पोशाक?
विविधता ही इसकी पहचान।
देश हमारा सबसे रंगीला,
हर कोना इसका सजीला।
इससे है हमारा अनूठा नाता,
कहते हम इसको भारत माता।
सिर पर जिसके हिमालय का ताज,
चरण धोए गंगाजल कमाल।
हम बच्चे करते इसे शत-शत नमन,
सदा हरा-भरा रहे इसका चमन!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर