आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भारत स्वचालित ही चलता (हास्य)

                
                                                         
                            मज़ा है इसमें, हर गड़बड़ में गीत है।
                                                                 
                            
शादी में भांगड़ा,तो संसद में बीट है।
कुछ नहीं बदले,बोले बदला परिवेश।
अजब गजब बोलते चल पडा है देश।

रामराज्य कहते,डिजिटल हुआ देश।
गड्ढों में सड़के,कागजों में प्रोजेक्ट्स।
गाड़ी बढ़े लुढ़के,ड्राइवर बदल जाता।
हर मुद्दा टीवी डिबेट पर खत्म होता।

चायवाले से लेकर मंत्री है खट्ठे-मिट्ठे।
पसंद धर्म हो नाश्ता है अलग अलग।
कुंभ नहाता जमकर ट्विटर चलाता।
हर फॉरवर्ड में है देशभक्ति का नाता।

सोशल मीडिया पर इतिहास पढता।
मुग़ल छेड़ता औरंगजेब खोद आता।
भावना रहे वहीं, नक्शा बदल जाता।
नेता है कई मगर पुलिया वहीं होता।

स्कूल से पहले कोचिंग जन्म ले लेता।
बच्चा बोलते पढ़ने से कुछ नहीं होता।
देश बदल रहा, देखो पापा बोल देते।
व्हाट्सएप ज्ञान,संस्कृति सीखा देता।

होती मूर्ति पूजा, करते है पोस्टर पूजा।
नेता आते जाते, सिस्टम पुराना होता।
किसकी क्या नीति कौन बनता राजा।
ये भारत है भाई, स्वचालित ही चलता।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर