मुझको मेरे हिस्से का कुछ काम दीजिए
बदले में दुवाएँ ये तमाम लीजिये ।
बड़ी सारी बातें हैं तुम्हें बताने को
कितनी सारी चीजें हैं तुम्हें दिखाने को
मेरी छोटी बातों पर बस ध्यान दीजिए ।।
आओ मेरे संग थोड़ा खेल खेल लो
मेरी ठेलागाड़ी को थोड़ा सा ठेल लो
मेरी मौज का कोई इंतजाम कीजिये ।
गाड़ी, घोड़ा बंगला, मुबारक हो तुम्हें
गोला बारूद असला, मुबारक हो तुम्हें
मुहब्बत का हमको पयाम दीजिए ।
हर बात में हो प्यार, हर हाथ में हों फूल
हर हाथ में किताब हो, हर गांव में स्कूल
मुझको पढ़ने-बढ़ने का सामान दीजिए ।
जाति-धर्म, वर्ग में न बांटिए हमें
भाषा, बोली, रंग, से न छाँटिए हमें
प्यार भरी हमको आवाम दीजिए ।।
- सुन्दर 'शिक्षार्थी'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X