जब मैं एक किताब लिखूंगा
तो उसमें एक बात लिखूंगा
तुम इस जहां में सबसे सुंदर हो
और तुम्हारी आंखों को झरना लिखूंगा
और लिखूंगा उसमें तुम्हारे होठों के बारे में
जो बिल्कुल मुलायम है कपास की तरह
और वह गले का तुम्हारा तिल हमेशा
मेरे मन को उलझा देता है
और मैं लिखूंगा तुम्हें मेरे पास आते हुए देखना
जैसे ईश्वर आता हो चलकर किसी के पास।
तुम जब हंसती हो तो लगता है बसंत आ चुका है
और इन सबसे सुंदर एक बात वो तुम्हारे
माथे की बिंदी जिसे मैं हमेशा ब्रह्मांड लिखूंगा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X