अनजानी सी राहों पर कहीं कोई अजनबी मिल जाएगा,
कुछ सपने दिखाएगा कुछ सपने पूरे कर जाएगा,
कभी जी भर के अपनायेगा तो कभी किनारा कर जाएगा,
जिंदगी भर का वादा ना जाने कब तक निभाएगा.
ना जाना था,ना ही पहचाना था सफर की राहे क्या वह मंजिल तक पहुंचाएगा,
ये राहे सही है या मंजिल कौन समझाएगा,
चलते-चलते जो लगी ठोकर गिरकर संभलना कौन सिखाएगा,
धीरे-धीरे चलना है या पार उतर जाना है कौन बताएगा.
जान कर भी सब जो बना अंजाना है उसे अब कौन बहकाएगा,
सारी दुनिया को भूल बैठा अब उसे कौन याद आएगा,
एक दिन भीड़ में भी वह अकेला ही रह जाएगा,
वक्त ही है जो बीत गया सो पछताएगा.
तुम हो कौन अपनी अहमियत वही बताएगा,
जमीं के सितारे को गर्दिश मे तारे दिखायेगा,
किसका साथ कौन निभाएगा यह वक्त का पहिया चलता ही जाएगा, चलता ही जाएगा..
-सोनाली ऋतुराज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X