ऐ चाँद मेरे घर आना,
मेरे चाँद से मिल जाना,
देखूँगा मैं भी गौर से,
कौन हसीन है ज़्यादा।
ऐ चाँद मेरे घर आना,
मेरे चाँद से मिल जाना...
ये चमकता दामन उसका है,
हे चमकती चाँदनी जैसे,
बादल की ओढ़े चादर भी,
वो हया की लाली कुछ ज़्यादा है।
ऐ चाँद मेरे घर आना,
मेरे चाँद से मिल जाना..
वो लाखों के मेले में मेरा है,
तू नीले गगन में अकेला है,
यूँ छुपते निकलते रहने से,
वो दीदार-ए-हुस्न कुछ ज़्यादा है।
ऐ चाँद मेरे घर आना,
मेरे चाँद से मिल जाना..
रंगो शौक हयात-ए-नखरों के,
वो बदलते रूप तेरी रातों के,
तुझे इश्क है ज़मीन से,
मेरा इश्क तुझे देख निहारे मुझे कुछ ज़्यादा है।
ऐ चाँद मेरे घर आना,
मेरे चाँद से मिल जाना..
जब आओगे आँगन मेरे,
देखेंगे सब नज़ारे तेरे,
हसी ज़्यादा ही लगे तू,
मेरा प्यार तुझसे कुछ ज़्यादा हसीन है।
ऐ चाँद मेरे घर आना,
मेरे चाँद से मिल जाना।
-सोनाली ऋतुराज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X