आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सावन की हरियाली

                
                                                         
                            सावन की हरियाली छाई,रिमझिम बारिश की फुहार,
                                                                 
                            
घनघोर बादलों के गर्जन से ,बारिश ने पकड़ी रफ्तार।

कदंब की डाल पर कोयल की,कुहु कुहु की सुने झंकार,
ठंडी ठंडी चले पुरवाई,,मौसम हुआ बेहद खुशगवार।

मेघों से आच्छादित बादल, घुमड़ घुमड़ कर करते शोर,
दिल जोर शोर से धड़के, हृदय में उठती मिलन की हिलोर।

प्रिया मिलन की तड़प हुई, आलिंगन को दिल बेकरार,
मिलना अभी मुश्किल है,साजन दे रहें हैं तड़प अपार।

दीवानगी कहें इसे मिलन की ,ये कैसी खुमारी छाई,
चित्त भी बदहवास धड़क रहा,बदन ने ली अंगड़ाई।
-सीमा केडिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर