आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हरियाली तीज

                
                                                         
                            सावन महीना लेकर आता हरियाली ही हरियाली,
                                                                 
                            
चारों ओर प्रकृति की छटा लगती मनमोहक निराली।

सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आती,
अखण्ड सौभाग्य का पर्व हरियाली तीज कहलाती।

शिव गौरा की करें पूजा माँगें अमर सुहाग का वरदान,
पर्यावरण की रक्षा हेतु कुछ वृक्षों का करें पुण्य दान।

अपने सुहाग की खातिर करती सुहागिनें उपवास,
शिव पार्वती से अखण्ड सुहाग की करती अरदास।

हरे कपड़े और हरी चूड़ियाँ से करें मनमोहक श्रृंगार,
मनभावन मेहंदी डिजाइन से करें हाथ पैर लाल।

पेडों में झूले डाल झूले सखियों संग बार बार,
कन्हैया संग राधा रानी को भी झुलायें हजार।

मनायें तीज का त्योहार खायें मिठाइयाँ अपार,
सावन के आने से शुभारंभ हमारे तीज त्योहार।

इसी बीच बरसती रहती रिमझिम बारिश की फुहार,
गाती महिलाएँ मधुर स्वर में तीज के गीत मल्हार।
- सीमा केडिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
20 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर