आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आजादी की गूँज

                
                                                         
                            वर्षों अंग्रेजों के गुलामी से, देश हुआ आजाद,
                                                                 
                            
पर साथ में दे भी गया, बंटवारे का अवसाद।

अनगिनत शहीदों ने किया, देश के लिए बलिदान,
उनकी शहादत ने बढ़ाया ,भारतीय तिरंगे का मान।

देश अमर रहे, आजाद हो,सबकी थी अभिलाषा,
किये प्राण न्योछावर वीरों ने ,मन में थी आशा।

कामयाब हुई सबकी मेहनत ,मिली हमें आजादी,
रणबांकुरों ने हार नहीं मानी ,हम सब उनके आभारी।

मनाते भारत में प्रति वर्ष ,हम स्वतंत्रता दिवस,
तिरंगा फहराते,गाते, देशभक्ति गीत मिल अंतस।

लाल किले पर प्रधानमंत्री जी, फहराते तिरंगा,
करते देश को सम्बोधन ,बहाते विकास की गंगा।

स्वतंत्रता दिवस है देश की आजादी का त्योहार,
हम भारतीयों को है देश के प्रति प्रेम अपार।

स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत, बेकार नहीं जायेगी,
भारत की प्रगतिशीलता ,दिन प्रतिदिन बढ़ती जायेगी।

सीमा केडिया ,कोलकाता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर