सवाल है -आंखों से दिखता नहीं
टूटी फूटी सड़कों पर पानी भरे गड्ढे ,
अखबार में छपना चाहिए।
सवाल है -आंखों से दिखता नहीं ।
सांसद विधायक सरकार सभी
दलदल में आते जाते हैं ।
इनको दिखना चाहिए।
सवाल है -आंखों से दिखता नहीं ।
जब आंख वाला आएगा ।
सड़क सड़क होगी,
पानी भरे गड्ढे नहीं होंगे ।
सवाल है -आंखों से दिखता नहीं ।
दिन के बाद नाइट होगी,
हर पोल पर लाइट होगी।
तब जाकर बात होगी,
सवाल है आंखों से दिखता नहीं ।
अबकी चुनाव में ,
काम वाला चाहिए ।
आंख वाला चाहिए ,
सवाल है -आंखों से दिखता नहीं ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X