आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कभी लगे कि तुम्हारी ज़िंदगी बहुत कठिन है,

                
                                                         
                            कभी लगे कि ज़िंदगी बहुत कठिन है,
                                                                 
                            
तो चले जाना अस्पताल।
वहाँ तुम्हें मिलेंगे हजारों की आबादी में लोग,
पर किसी एक के भी चेहरे पर मुस्कान न होगी।
तुम्हें लोगों के चेहरे पर दिखेगी तो बस बेबशी
किसी अपने को खो देने का डर,
अच्छे इलाज के लिए पैसे न होने का दुख,
या फिर पैसे होने के बाद भी अपने को न बचा पाने का दुख!
साथ ही साथ दिखेगा तुम्हें उन लोगों की आँखों में आँसू,
ये वही आँखें हैं जो सबके सामने कठोर बनी रहती हैं,
ये वही चेहरे हैं जो हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।
इन बेबश चेहरों को देख तुम जान पाओगे
कि असली धन तुम्हारा स्वस्थ शरीर है।
तुम जान पाओगे अपने लोगों की अहमियत,
जिनसे तुम सुबह-शाम बेमतलब लड़ते हो।
और तुम ये भी समझ सकोगे कि तुम्हारे पास,
भगवान की दी हुई कितनी अनमोल चीजें हैं,
जिनका तुम कोई मोल नहीं समझते।
कभी लगे कि तुम्हारी ज़िंदगी बहुत कठिन है,
तो टहल आना अस्पताल।
-मुस्कान शुक्ला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर