आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक दुनिया है जहाँ, घनघोर अंधेरा है।

                
                                                         
                            एक दुनिया है जहाँ, घनघोर अंधेरा है।
                                                                 
                            
जगह-जगह लगा, हवस का पहरा है।
रात के साय में, यहाँ जीती है ज़िंदगी,
उजाला तो अब भी, शहरों में ठहरा है।

एक दुनिया है जहाँ, घनघोर अंधेरा है।
जगह-जगह लगा, हवस का पहरा है।

यहाँ भूख के आगे, सम्मान बिकता है।
रईस बोली में, आखिर तक टिकता है।
नोंचता है बोटी-बोटी, जैसे गिद्ध हो,
क्या इसाँ को इसाँ, ऐसे नोंच सकता है।

लौट जाती हैं चीखें, दरवाजा खोल के।
चुप हो जा होंठों से, चुपचाप बोल के।
जिस्म का छलनी होना, मर्क़ज में है,
रूह तार-तार होती है, बिना मोल के।

दरिया बह जाता है, कल्ब से चश्म तक,
लेकिन आगे तो लगा, पलकों का सहरा है।
दर्द को बना लिया, बिस्तर का हमसफ़र,
इसलिए बेबसी में भी, मुस्कुराता चेहरा है।

एक दुनिया है जहाँ, घनघोर अंधेरा है।
जगह-जगह लगा, हवस का पहरा है।

यहाँ सुबह हुई काली, फिर काली रात हुई।
बदनाम तो बस एक यहाँ औरत जात हुई।
कई गालियों से नवाजा है, लोगों ने उन्हें,
'रंडी' सुनना तो उनके लिए, आम बात हुई।

शिकारी ने आकर, सबकुछ तबाह किया।
नासूर बने हैं जख़्म, न दर्द से आह किया।
जब तोड़ दिया दम, हर एक सांस ने,
जिस्म की चिता में, फिर रूह को स्वाह किया।

घुट-घुटकर जीना भी, सीख लिया है अब,
जिस्म से ज्यादा, घाव रूह पे गहरा है।

एक दुनिया है जहाँ, घनघोर अंधेरा है।
जगह-जगह लगा, हवस का पहरा है।

आज भी हक़ दिलाने, आता नहीं कोई।
वादा करके, फिर निभाने आता नहीं कोई।
कैसे आए रौशनी, सब चिराग बुझा गए,
यहाँ चिराग जलाने, अब आता नहीं कोई।

फिर भी अबतलक, खामोश है जुबां,
पता है, इसाँ यहाँ, अंधा और बहरा है।

एक दुनिया है जहाँ, घनघोर अंधेरा है।
जगह-जगह लगा, हवस का पहरा है।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
32 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर