आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भारत-माता-वंदना

                
                                                         
                            हे भारत-माता! शत-शत नमन हमारा,
                                                                 
                            
तेरे चरणों में अर्पित जीवन यह सारा।
हिमगिरि तेरी भाल-रेखा, सागर चरण पखारे,
गंगा-यमुना की पावन धारा महिमा उचारे।

माटी तेरी चंदन-सी, कण-कण पुण्य पुकारे,
वीरों ने बलिदान दिए, तेरी कीर्ति निखारे।
ऋषियों की तप-भूमि तू, ज्ञान-ज्योति की धारा,
तेरी संस्कृति अमर रहे, जग में यश हो न्यारा।

खेतों में हरियाली हो, वन-उपवन मुसकाएँ,
श्रम के दीप जलें घर-घर, मंगल-गीत सुनाएँ।
भेद-भाव सब दूर हों, प्रेम बने आधार,
एक तिरंगा, एक हृदय, एक रहे संसार।

सत्य, धर्म, न्याय-पथ पर जीवन हो समर्पित,
माँ! तेरा अभिनंदन, श्रद्धा-सुमन अर्पित।
जब तक साँस रहे तन में, तेरा मान बढ़ाएँ,
भारत-माता! तेरे चरणों में सदा शीश झुकाएँ।

- श्री सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर