आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मासूमियत

                
                                                         
                            मासूमियत निगाह-ए-नाज़ की कमाल थी,
                                                                 
                            
निगाह-ए-शौक़ हमारी भी बा-कमाल थी।

इत्तेफ़ाक़न वो नज़र से नज़र का टकराना,
ज़मीं पर रूहानी मोहब्बत भी कमाल थी।

कभी ख़्वाबों में  कभी ख़यालों में मिलना,
इब्तिदा-ए-इश्क़ की सूरत भी कमाल थी।

चाँद रात चाँदनी में तन-बदन भिगोते हुए,
तसव्वुर में बातें-मुलाक़ातें भी कमाल थी।

सिवा इसके और कुछ  कहते नहीं बनता,
कि दिल-फ़रेब सादगी उसकी कमाल थी।
- शैलेन्द्र भटनागर "शील"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर