इंस्टाग्राम वाला प्यार, हुआ मुझे पहली बार,
रूप के तिलिस्म में, मुझको फँसा गई वो।
प्रोफ़ाइल खोली जब, अद्भुत निखार देखा,
फ़िल्टर की चकाचौंध, मन में बसा गई वो।
पूछा मैंने गोरी, इस नूर का रहस्य क्या है?
ऐप का ही नाम-पता, हँसके बता गई वो।
तस्वीरों में पूनम का, चाँद बनी बैठी थी जो,
फ़िल्टरों की माया से ही, दिल को चुरा गई वो।
पहली मुलाक़ात की, घड़ी जब पास आई,
सोचा था कि रूप की ये, नई सौगात हो गई।
पर सामने जो आई तो, होश मेरे उड़ गए,
दिन में ही अमावस की, काली रात हो गई।
तस्वीरों की अप्सरा, हुस्न की पहेली थी जो,
देखते ही सारी मेरी, ख़ुशी बरबाद हो गई।
पूछा मैंने काँपकर, दीदी आप कौन हैं जी?
नाम-धाम बोलो, किस गाँव से पधारी हो?
बोली मुस्कराकर, अरे ओ मेरे साजन जी!
मैं ही महबूबा तेरी, जान से भी प्यारी हूँ!
बोला मैंने हाथ जोड़, धन्यवाद दीदी तेरा,
भाई की कलाई पर, राखी भी मँगवाई है।
प्यार वाला भूत सारा, पल में उतर गया,
बहन बनाकर मैंने, जान ये बचाई है!
— सौरभ जोशी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X