आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काल के अधीन हम

                
                                                         
                            काल के अधीन हम ।
                                                                 
                            
काल से थमें कदम,
काल से बढें कदम ।।
काल के अधीन हम ।।

हरे-भरे हो सूखे जंगल,
पंख-पखेरू का हो मंगल ।
शाखाओं पर केलि करें कोंपल,
हरित डाल पर कुहुकें कोयल ।
मरूधर में महके चमन
गूंजे भंवरों की गुंजन ।
काल जब तक मेहरबां,
टूटे न श्वास-श्रंखला ।
हर उलझन सुलझ जाए,
काल का जब हो करम ।।
काल के अधीन हम ।।

काल से दरिया में कलकल,
काल से सागर में हलचल ।
काल की जो भृकुटि तने,
कांपे धरा, सागर उफने ।
ओला-वृष्टि हो, गिरी गिरे,
संकट से सृष्टि घिरे ।
मनुज मनुज का संहार करे,
मनुजता को शर्मसार करे ।
काल जख्म भी दे
काल ही बने मरहम ।।
काल के अधीन हम ।।
-सत्यपाल सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर