आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक मच्छर ही काफी है

                
                                                         
                            एक मच्छर ही काफी है
                                                                 
                            

एक मच्छर ही काफी है,
रात भर जगाने के लिए ।
पूरी रात भी कम है,
कमबख्त को भगाने के लिए ।।

छुपकर वार नहीं करता,
बेखौफ, गाते बजाते आता है ।
कोई बताए वह निष्ठुर गवैया,
कौन से राग में गाता है ?
रियाज दिन भर करता है,
रात में सुनाने के लिए ।।

प्राणी छोटा पर सोच बड़ी,
भेदभाव से नफरत करता है ।
बच्चे, बूढ़े, नर, नारी, युवा,
प्रेम सबसे बराबर करता है ।
पास आते ही हो जाए आतुर,
आत्मीयता दिखाने के लिए ।।
-सत्यपाल सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर