आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अबला नहीं, मैं हूँ सबला

                
                                                         
                            नारी कंठ से स्वर ये गूंजा,
                                                                 
                            
अबला नहीं , मैं हूँ सबला ।
मैं आरूढ़ उस विजयी रथ पर,
कामयाबी के पथ पर जो चला ॥

मैं थी , कहाँ नहीं ?
मैं हूँ , कहाँ नहीं ?
है सब अपूर्ण मेरे बिना,
सम्पूर्ण ये जहाँ नहीं ॥

मैंने देश की शान में,
राष्ट्र के सम्मान में ।
बनाए कीर्तिमान कई,
खेल के मैदान में ॥

मैं योग में, ध्यान में,
मैं ज्ञान में, विज्ञान में ।
आसमां को जीत मैंने,
अंतरिक्ष की उडान में ॥

राष्ट्र रक्षा में हिस्सेदार,
मैं सीमा पर हूँ पहरेदार ।
जल,थल, नभ में तत्पर,
करने को शत्रु का संंहार ॥

मैं ममता की कहानी भी,
रण में झांसी की रानी भी ।
मैं शांत भी, गंभीर भी,
प्रचंड लहरोंं की रवानी भी ॥

पर्वत शिखर पर परचम,
लहराने का मैं रखती दम ।
महासागर का महाविस्तार भी,
मेरे साहस के आगे है कम ॥

सत्यपाल सिंह

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर