आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब फिर से मुस्कुराने लगा हूँ मैं

                
                                                         
                            अब फिर से मुस्कुराने लगा हूँ में
                                                                 
                            
माज़ी के गम सब भुलाने लगा हूँ मैं ।

गुमसुम सा रहता था अपने आप में
अब खुद से बतियाने लगा हूँ मैं ।

जो भूल गए थे मुझे, मेरी बातों को
अपने बेगाने सबको याद आने लगा हूँ मैं ।

मेरे अपने गीत, जो बिसरा दिए थे मैंने
उन गीतों को अब गुनगुनाने लगा हूँ मैं ।

बहुत देर चला मैं खुद से दूरी बनाकर
फ़ासले मिटाकर खुद के करीब आने लगा हूँ मैं ।

जो टूट कर बिखर गए थे उन
ख़्वाबों को फिर सजाने लगा हूँ मैं ।

मुझे न ख़बर थी शामो-ओ-सहर की कोई
उगते सूरज को शीश झुकाने लगा हूँ मैं ।

फीके पड़ गए थे जिंदगी के रंग सब
रंगो-उमंगो की महफिल सजाने लगा हूँ मैं ।
-सत्यपाल सिंह
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर