आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बाती-सा जलता जीवन

                
                                                         
                            हृदय में वेदना पसीजती है
                                                                 
                            
अँखियों में पुष्कर उफनती हैं।
बूँदें आसूँ की मन जैसी निर्मल है
पर ये जीवन बाती-सा जलता है।।

शापित हारे हुए प्राणों को
हिमालय ने अटल विश्वास दिये
घायल – व्याकुल अधरों को
मंजुल मधुरता का ऋतुराज दिये।
मेरी जीवंतता ही गिरिराज-का बोध ले
अंतस् जंगुल-ज्वाल पी-पीकर पिघलता है।।

बोये मैंने संदल के बीज कानन
कंटक बबूल कहाँ से उग आये
रह-रहकर चुभते हैं पलकों पर
सुगंधित सुख – सपनों के फूलों से।
बँधे हुए शिशिर के आँचल में जीवन
पर मुझको हर ऋतुऐं क्यों छलती हैं।।

पर संकल्प मेरे शिखर गगन छूने वाले
गली-कूंचे-राहों में पंख-विहीन हो गये
निश्चय-विश्वासों ने लिया काट हमें
आसमानों के छोरों को अब कौन छुये।
चिर-आकुल आशायें वियोगिनी – सी
पिपासा में पली – बढ़ी विकलता हैं।।

पिये हँस – हँसकर हमने घूँट जहर के
हो – हल्ला भरे निहंग वीरानों में
ढूढोंगे तो तुम्हें भी मिल जायेगा विष
मेरी नम – नम ठहाकों में।
अब तो हर जख़्म सुलगता है
सोच-सोचकर नस-नस में लोहू उबलता हैं।।

क्यों छलती है तू रे मुझको
सुख – समृद्धि की दीवानी
खाकों में पड़ी जिन्दगानी मेरी
पल – पल आहों में मरती है।
मन नीर कणों सा निर्मल है
फिर भी जीवन बाती-सा जलता हैं।।

- सतीश शेखर श्रीवास्तव “परिमल”
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर