आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आवत बलम परदेश से

                
                                                         
                            चटकती है दिवा की अनमिख रैन-किरणें
                                                                 
                            
नेत्र खोले चंद्रमुख प्रीत से भीगी
हर्षित चंद्रिका-सी कोमल विजनी रसवंत
धवल सौंदर्यांचल में फैला हुआ
सारंगों के वंशो का सधर्म अंबार
यह अकेली – सी शान्त खड़ी
गगन हृदय झरोखे खोल अनुराग
अचिंत पवन-सा हिय कंपन
साध – सा उत्कंठित माने अजय
भुवन की आभार-नत पल पर
क्यों हिल रहा है दर – दर
मद की उफनती धरुण शुभ्रा में
ये नूतन विहंगों से सुंदर – रद
किस ज्योतित कल्पना से विकल
उन्मत्त से उठते थर – थर
किसको देखती है टुकुर – टुकुर
सुंदर-सुध-सी कर नूतन सुख – विस्तार
जिसके परिरंभ में पुलकित
हो जाये स्थिर – सी अनाकार।


- सतीश शेखर श्रीवास्तव “परिमल”
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर