आपको इक सुर्ख गुल ही तो दिया था एक दिन,
आशिकी के रास्ते पर यूँ चला था एक दिन।
आपको इक सुर्ख गुल ही.....
दोस्ती से इश्क को, पाने की थी जुस्तजू,
दोस्ती से इश्क को, पाने की थी जुस्तजू,
जिंदगी से सिर्फ थी, आपकी ही आरजू,
इसलिए इजहार-ए-उल्फत भी किया था एक दिन।
आशिकी के रास्ते पर यूँ चला था एक दिन।
आपको इक सुर्ख गुल ही....
क्लास की उस बेंच पर, बैठ कर हम साथ में ,
क्लास की उस बेंच पर, बैठ कर हम साथ में ,
बातें की थी प्यार की, हाथ रख के हाथ में,
यूँ ही बैठे-बैठे अपना दिल मिला था एक दिन।
आशिकी के रास्ते पर यूँ चला था एक दिन।
आपको इक सुर्ख गुल ही....
आपकी तस्वीर इक, हमने खींची थी कभी,
आपकी तस्वीर इक, हमने खींची थी कभी,
वो निशानी आज तक, पास मेरे है रखी,
अब तलक है प्यार कायम जो हुआ था एक दिन।
आशिकी के रास्ते पर यूँ चला था एक दिन।
आपको इक सुर्ख गुल ही....
- सतीश बोरकर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X