आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लड़खड़ाए वादियों में गिर संभल रहा ये दिल

                
                                                         
                            लड़खड़ाए वादियों में गिर संभल रहा ये दिल
                                                                 
                            
ख्वाब तितलियों का ये जो ले के चल रहा ये दिल

कूंकती ए वादियां, ए घाटियां नदी पहाड़
तेरे हुस्न-ओ-शबाब पर फिसल रहा ये दिल

सुन खिली कली तुझे जवान होते देख कर
रूप दिन-ब-दिन तेरी तरह बदल रहा ये दिल

झील सी निगाह तेरी एक बार क्या मिली
हर तेरी अदा पे आज तक मचल रहा ये दिल

खुशबुओं सी वस्ल जो कभी तेरी नसीब थी
आज दूसरों के संग है तो जल रहा ये दिल

खुद-ब-खुद नहीं हुआ शब-ए-फिराक रूह से
पी ली शब-ए-वस्ल में तो हाथ मल रहा ये दिल

सर्दियों में धूप सेकती दिखी जिधर कली
झांकता उसी गली में फिर से छल रहा ये दिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर