जब बात नफ़रत और प्यार की आएगी,
तो तुम किसे चुनोगे—
प्रेम को, या नफ़रत को?
यदि प्रेम को चुनोगे,
तो राधा बनना पड़ेगा,
मीरा बनना पड़ेगा,
खुद को मिटाकर भी समर्पण करना पड़ेगा।
यदि नफ़रत को चुनोगे, तो तुम...
अपने ही अंदर की आग में जल जाओगे,
और इस खूबसूरत दुनिया में बिल्कुल अकेले रह जाओगे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X