आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यार का पागलपन

                
                                                         
                            दुनिया की नजरों में जो नादान दिखता है,
                                                                 
                            
वही तो इस जहाँ में सबसे अमीर बिकता है।
हँसते हैं लोग देखकर उसकी दीवानगी को,
पर उसे तो हर जरें में बस महबूब दिखता है।

क्या हो रहा है दिल में, यह कैसे वो बताए,
शब्द कम पड़ जाते हैं, जब वो मुस्कुराए।
यह एक ऐसा समंदर है जिसका कोई छोर नहीं,
जो डूबा इसमें, वही इसकी गहराई जान पाए।

यह वो खामोश भाषा है जो आँखों से बहती है,
बिना कुछ कहे भी दिल की हर बात कहती है।
जमाने की बंदिशें इसे कभी रोक नहीं पातीं,
यह रूह की वो डोर है जो उम्र भर रहती है।

लोग ढूंढते हैं खुदा को पत्थरों के मकानों में,
पर सच्चा आशिक उसे पाता है इन अफसानों में।
यह पागलपन नहीं, यह तो बंदगी का एक रूप है,
जो खिलती है छाँव में और निखरती हर धूप है।

बाकी सब तो बस तमाशा समझकर हँसते हैं,
उन्हें क्या पता कि इस पागलपन में कितने सुकून बसते हैं।
जो प्यार करे, वही इस पावन अहसास को पहचाने,
बाकी सारी दुनिया तो इसे सिर्फ पागलपन ही माने।

-: सार्थक पियुष सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर