आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

टूटे हुए सपने

                
                                                         
                            टूटे हुए सपनों की सुने कौन आहट,
                                                                 
                            
सब कुछ हाथों से छूट गया है सुने कौन आहट ।
सब कुछ अब अंधकार सा लगता है,सब कुछ बेकार सा लगता है।
जो सोचा था वो हुआ नहीं, जो हो रहा हो वो सोचा नहीं
लगता है जैसे उतरे हो मैदान ए जंग मैं बिना तैयारी ।
किसी का कोई साथ नहीं किसी का कोई विश्वास नहीं, बस टूटे सपने ओर टूटा आत्मविश्वास सभी।

नाज़ था जिन सपनों पर कुर्बान कर दिए अपनों पर, क्या पता था कर लेंगे किनारा अपने भी।

किसी ने न सिखाया न बताया न चेताया लड़ना पड़ेगा अकेले जंग ए जिंदगी को,
हार नहीं मानी है उम्मीद लिए चली हूं,
चली हूं अकेले टूटे आत्मविश्वास ओर सपनों को लेकर ।
टूटे हुए सपनों की सुने कौन आहट,
सब कुछ हाथों से छूट गया सुने कौन आहट।
-सपना गौतम
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर