आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़ायदे में क़ायदा

                
                                                         
                            फ़ायदे में क़ायदा
                                                                 
                            
फ़ायदे में क़ायदा बदला गया।
मेघ द्वारा चाॅंद को निगला गया।।
हर इशारा ग़ैर की ही ओर है।
तीर बनकर दूर तक निकला गया।।
हर कोई उल्फ़त में दागें देखता।
लड़की को देख खुद ही क्यों पिघला गया।।
सच की डगरो पे यहाॅं काॅंटे बहुत।
बेचकर ईमान ही मचला गया।।
झूठ चोरी औ कपट हथियार है।
पा तरक्की की खूब ही उछला गया।।
दर्द होता जब कोई हमको ठगे।
ऐसे पैमानों से ना सॅंभला गया।।
कारवाॅं ये काला चलने वाला है।
दर्द है इसको नहीं कुचला गया।।
अर्ज़ है गोविंद कुछ जल्दी करो।
दहला के आगे यहाॅं नहला गया।।
-संजय गोस्वामी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर