आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वर्णमाला ज्ञान

                
                                                         
                            अ,आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ,
                                                                 
                            
ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः भी।
ये सब स्वर हैं, नीचे व्यंजन,
इनको सीखो तुम पीकर घी।

क, ख, ग, घ, पढ़ लो आज,
देश करेगा तुम पर नाज ।
च, छ, ज, झ, सीखो ठीक
इयं बोलो सही सटीक ।।

ट, ठ, ड, ढ, ताल ठोककर,
ण को तुम नाप तोलकर।
त, थ, द, ध, तन्मय होकर,
न में डूबो सुध-बुध खोकर ।।

प, फ, ब, भ, प्रेम से सीखो,
म सीखो मम्मी से बच्चों!
य, र, ल, व याद करो तुम,
यदि भूलो, तो बोलो मच्चो ।।

श, ष, स, ह सोच-समझकर,
बच्चों करना तुम सब याद ।
क्ष, त्र, ज्ञ को खूब रटो,
ड़, ढ़ उसके बाद।।
वर्णमाला की बस यही कहानी,
याद करो तुम इन्हें जुबानी।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर