आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कितनी नाजुक तना है इसकी

                
                                                         
                            दीदी, यह नन्हा पौधा देखो!
                                                                 
                            
कैसे धरा फोड़कर निकला है।
केवल दो ही पत्ते इसके,
पर रहा यह कैसे इठला है।

कितनी नाजुक तना है इसकी,
हरी-भरी मन को भाती,
किसने इसे बनाया दीदी,
हवा भी इसको सहलाती।

मिट्टी में यह कहाँ से आते,
बाहर कौन बुलाता है?
क्या खाते-पीते यह अंदर,
इनको कौन सुलाता है ?

यह नन्हा पौधा है टिंकू,
बहुत ही ताकतवर,
धरा फोड़कर स्वयं ही निकला,
यह मिट्टी से बाहर ।

सोया रहता मस्ती से यह,
नन्हे बीज के भीतर,
बीज दबे जब मिट्टी में,
तब यह आता बाहर ।

खुदा बनाया इसको भी,
पवन इसे सुलाता है,
खाना पानी मिट्टी देता,
बाहर भानु बुलाता है ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर