आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लगता है अब नहीं रहूँगा

                
                                                         
                            लगता है अब नहीं रहूँगा
                                                                 
                            

एक बार जो बात कही है,
बार-बार मैं वही कहूँगा।
सच्चाई का गला घोंटकर,
कैसे मैं भला यहाँ रहूँगा?
अरमानों की बलि-वेदी पर,
एक नहीं, सौ बार मरूँगा।
मिट जाए चाहे निशाँ भले ही,
पर पीछे पग नहीं करूँगा।
सच मानो प्रिय बंधु! मुझे—
लगता है अब नहीं रहूँगा।
झूठ यहाँ पर सिंहासन पर,
सच को सूली मिलती है।
ईमानदारी की राहों में,
हर पल ठोकर मिलती है।
चाटुकार दरबारों में हैं,
सच्चाई बेबस रहती है।
जिसके हाथों में है ताकत,
उसकी ही चलती रहती है।
कब तक अन्यायों के आगे,
अपना शीश झुकाता रहूँगा?
अपने ही अंतर्मन की आवाज,
कब तक दबाता रहूँगा?
सच मानो प्रिय बंधु! मुझे—
लगता है अब नहीं रहूँगा।
— संजय कुमार गुप्त ‘अबोध’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
17 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर