आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्या होता जब–

                
                                                         
                            क्या होता जब हाथी दादा की,
                                                                 
                            
टाँगें होती हिरने जैसी।
बिल्ली मौसी की मूंछें होती,
गौ माता की पूंछों जैसी ।।

चींटी की गर्दन जब होती,
लम्बी ऊँटों जितनी।
तितली के पर होते भारी,
हाथी के कानों जितनी ।।

बकरी में भी विष होता,जब
नागराज के जितना ।
मच्छर के भी अण्डे होते,
भारी मुर्गी जितना ।।

तोते की बोली जब होती,
कौए राजा जैसी ।
मोर सरीखे पर होता, तो–
लगती कोयल कैसी ?

मम्मी का मुख होता, सोचो–
अगर सिंहनी जैसा ।
रंग बदलते तब सोचो–
पापा कैसा-कैसा ।।

हम बच्चों के पास अगर,
होता पूरा पैसा ।
क्या से क्या कर जाते हम-
कुछ भी ऐसा-वैसा ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर