जगमग-जगमग दीप जले,
ज्यों भू पर तारे निकले ।
लगते कितने सभी भले,
आओ हम सब मिले गले ।।
आज दिवाली आई है,
कितनी खुशियां लाई है ।
हर घर रंग-पुताई है,
देते सभी दुहाई है ।।
कितने सारे बम-पटाखे,
चरखी खूब चलाई है ।
सांप, छछूंदर व फुलझड़ियां,
हमने भी तो लाई है ।।
देखो ! बचकर इन्हें चलाना,
मत अपना तुम हाथ जलाना।
रूठे साथी आज मनाना,
एक दूजे को गले लगाना ।।
आस-पास जो भी निर्धन हैं,
उनके घर भी दीप जलाना ।
दुःख जाए ना कोई दिल,
बच्चों! यूं दीपावली मनाना ।।
निर्धन बच्चों को बांट पटाखे,
उनको लड्डू खूब खिलाना ।
ऊँच-नीच नहीं कोई हममें,
भाई-चारे का दीप जलाना ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X