आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चिड़िया का घोंसला

                
                                                         
                            चोंच में एक-एक तिनका लाकर,
                                                                 
                            
रखती थी वह मोंके में ।
एक दिन सब कुछ उजड़ गया,
हवा के एक ही झोंके में ।।

फिर-फिर लाई चुनकर तिनका,
हिम्मत ना वह हारी ।
पूरा किया घोंसले को, तब–
वह चिड़ियां बेचारी ।।

मैं अक्सर देखा करता था,
छुप कर एक झरोखे से ।
पकड़ ना ले जा कोई एक दिन,
उस नन्हीं जी को धोखे से ।।

बीते कुछ दिन इस घटना को,
एक दिन चूँ-चूँ, चीं-चीं।
गूंज उठा कोलाहल घर में,
उन नन्हें बच्चों की ।।

रोज चुंगाती बच्चों को वह,
लाकर दाना मुख से ।
वे अबोध चिड़िया के बच्चे,
माँ संग रहते सुख से ।।

बच्चों मानों कभी न हार,
तुम भी अपने जीवन में ।
निश्चित सफल बनोगे तुम,
ठान लिया यदि मन में ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर